शशि शर्मा पर हमले का मुख्यारोपी दलबीर सिंह गिरफ्तार।

स्टोरी नाउ जालन्धर 27,11,2018 को मोता सिंह नगर नजदीक बस स्टैंड  में  शशि शर्मा के आफिस में शशि शर्मा और उनके पुत्र पर  कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था, थाना नंबर 6 में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसमे ना मजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मानयोग कमिश्नर पुलिस जालन्धर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर के आदेशानुसार थाना नम्बर 6 के इंचार्ज इंस्पेक्टर ओंकार सिंह जी ने पुलिस पार्टियों का गठन किया था जिसने शशि शर्मा पर हमले के दो आरोपियों प्रदीप कुमार उर्फ दीपा और बिक्रमजीत सिंह उर्फ बाबा उर्फ निहंग को 29,11,2018 को और 2 दिसम्बर 18 को रूबी सपुत्र मोहिंदर और 5,12,2018 को चौथे आरोपी जतिंदरजीत सिंह उर्फ दारा और 8 दिसम्बर 18 को मुकदमे का पांचवा आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ हनी 10,12,2018 को रंजीत सिंह उर्फ सोनू पहलवान को पकड़ने में पुलिस पार्टी सफलता प्राप्त कर चुकी है।

आज 28.12.2018 मुकदमे के मुख्यारोपी दलबीर सिंह उर्फ दलबिरा को थाना नम्बर6 के इंचार्ज इंस्पेक्टर ओंकार सिंह और उनकी पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर जालन्धर से गिरफ्तार किया, आरोपी को आज माननीय अदालत  में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक शशि शर्मा और उनके उनके पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों के खिलाफ 306 तारीख 28.11.2018। 323/324/326/307/427/353/186/148/149/120b. Ipc -25/27. 54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال